Patna
+918434711483
+918434711442

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (ओएसए) के रिस्क फैक्टर-ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया एक गंभीर बीमारी है, जिसमे...

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (ओएसए) के रिस्क फैक्टर-ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया एक गंभीर बीमारी है, जिसमें सोते समय खर्राटे और सांस लेने में परेशानी होती है। अगर इसका समुचित इलाज न किया जाए, तो मरीज के नींद की गुणवत्ता खराब होती है जिसकी वजह से न्यूरो कॉग्निटिव डिक्लाइन, दिन में अत्यधिक नींद आने के अलावा कार्डियोवैस्कुलर, सेरेब्रोवास्कुलर घटनाओं के रूप में इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। स्लीप एपनिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण रिस्क फैक्टर मोटापा है। वजन बढ़ने के साथ ओएसए विकसित होने का जोखिम बढ़ जाता है। गर्दन की परिधि और पेट में चर्बी का जमाव ओएसए की गंभीरता से संबंधित है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों में ओएसए अधिक पाया जाता है। महिलाओं में रजोनिवृत्ति के बाद ओ स अ होने की संभावना बढ़ जाती है। जो लोग धूम्रपान करते हैं या शराब का सेवन करते हैं, उनमें ओएसए का खतरा अधिक होता है। हाइपोथायरायडिज्म और एक्रोमेगाली जैसे कुछ हार्मोनल बीमारियों वाले मरीजों में ओएसए विकसित होने का खतरा अधिक होता है। अगर आप में इनमें से कोई रिस्क फैक्टर है तो अपने डॉक्टर से मिल कर OSA के लिए अपनी जाँच कराए। जयराम रेस्पिरेटरी हेल्थ मिशन डॉ. साकेत शर्मा एमडी, डीएम (पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर)
 2025-08-02T06:05:39

Keywords

footerhc